उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भी साथी युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के धोबिन पुलिया के पास , जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जहां पोनी रोड निवासी मुन्ना (35) वर्ष, जो फ्लेक्स बोर्ड लगाने का काम करता था। अपने साथी उमेश के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। बीती रात उसकी बाइक को पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डीसीएम में फंसकर लगभग 5 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश का इलाज जारी है। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में लिया है।
