इनवर्टर का तार सही करते समय लगे करंट से युवक की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इन्वर्टर का तार ठीक करते सम लगे करंट से युवक की मौत हो गयी। घटना क बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बा निवासी अतुल सिंह 27 मंगलवार सुबह अपने घर में लगे इनवर्टर में तार को सही कर रहे था। तार के करंट से अतुल सिंह चिपक गए। जानकारी होने पर परिजनों ने जैसे तैसे अतुल को करंट से अलग किया और नवाबगंज प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। हालत गंभीर देखकर परिवार उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर क दिया। डाक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषितकर दिय। मृतक अतुल अपनी निजी गाड़ी किराए पर चलता था और खेती किसानी भी करता था। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई पुष्पेंद्र, इसके बाद अतुल (मृतक), अमित, सुमित सबसे छोटा तथा एक बहन जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक पुत्री 5 वर्षीय सुरभि और एक पुत्र सूर्यांश डेढ़ वर्ष अपने पीछे छोड़ गया है। मां उर्मिला देवी अपने पुत्र के वियोग में बेशुद हो गईं। मृतक के पिता की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *