उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललऊखेड़ा के पास देरशाम आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललऊखेड़ा, डीह निवासी नितिन 25 वर्ष पुत्र विपिन कुमार पोस्ट डीह, जो देर शाम बाइक से घर से दुकान जाने के लिए निकला, तभी ललऊखेड़ा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बाइक पर सवार चाचा सुरेश और दोस्त नीरज भी हादसे में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेश और नीरज का इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि नितिन चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे और परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा सहारा थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर का लग रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है।
दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चाचा व दोस्त घायल,
