संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पिया कीटनाशक

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के ऊंचाहार राज निवासी विष्णु धीमर का 18 वर्षीय पुत्र दीपक धीमर बीते लगभग 11 वर्षो से अपनी मौसी लाली पत्नी छोटे निवासी माँझगाँव थाना कम्पिल के यहॉ रहकर गोल गप्पे बेचने का काम करता है। शनिवार को उसने जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर मौसी व मौसा ने उसे कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार जारी है। वहीं साथ आये लोगों की चर्चा के अनुसर दीपक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आज प्रेमिका ने उससे फोन पर बात करने से मना कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर दीपक ने जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 विपिन ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ0 विपिन ने उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *