परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप, सीओ बोले करंट से हुई मौत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला नगला हीरा सिंह निवासी पारस उर्फ परशुराम अपनी पत्नी कृपांति के साथ नवाबगंज.मोहम्मदाबाद रोड स्थित अपनी नाव निर्मित दुकान में रहते थे। पारस का 14 वर्षीय पुत्र राजा, 12 वर्षीय शेखर व 09 वर्षीय पुत्री तान्या जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव रामनगर निवासी अपनी बुआ मंजा पत्नी जसवंत के यहां रहकर पढ़ाई करते हंै। कृपांति लगभग छह दिन पूर्व अपने बच्चों से मिलने अपनी ननद मंजा के यहां गई थी। जिस कारण पारस अपनी दुकान पर अकेले ही रह रहे थे। कृपांति ने अपने पति पारस से कई बार फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। बुधवार दोपहर कृपांति वापस अपने घर आई, तो उन्हें दुकान का शटर बंद मिला। कृपांति ने दुकान का शटर खोला, तो उन्हें पति पारस बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पति को मृत अवस्था में देख पत्नी कृपांति चीख पुकार करने लगी।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इक_ी होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे थाना प्रभारी अवध नरायन पांडेय, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय. कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, उपनिरीक्षक जगराम, उपनिरीक्षक कमल कुमार ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को दुकान के अंदर से बाहर निकलवाया। लगभग 2 घंटे बाद पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी कृपांति सहित उनके परिजन व रिस्तेदारों ने पारस की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि मृतक की मौत करंट लगने के कारण हुई है। आगे की विधिक कारवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के दौरान मृतक के परिजनों व रिश्तेदारी की महिलाओं ने हंगामा किया। जिन्हें थाना प्रभारी व पुरुष सिपाही ने उन्हें पकड़ कर शव वाहन से दूर किया। मौके पर कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य और चेयरमैन अनिल राजपूत, सभासद कुलदीप राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के अंदर मृत मिला युवक
