होटल पर खाना खाने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होटल पर खाना खाने जा रहे युवक के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी 21 वर्षीय रजत गंगवार पुत्र दिलीप गंगवार बाइक से होटल पर खाना खाने जा रहा था। ग्राम दलेलगंज के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल युवक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने युवक को मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक होटल पर खाना खाने के लिए जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *