पत्नी से फोन पर बहस के बाद युवक फांसी पर झूला

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से उतारकर परिजनों से पूछताछ की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।कायमगंज के लखनपुर गांव निवासी युवक अंकित ने (25) ने शनिवार देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह करीब 8 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। तब मां रेनू उसे जगाने कमरे में गई। कमरे में अंकित का शव उसकी पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका देख मां ने चीख-पुकार मचाई। घटना की जानकारी घर के बाकी सदस्यों को हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अंकित की मां ने बताया शनिवार की रात काम से लौटने के बाद अंकित और उसकी पत्नी की फोन पर करीब आधे घंटे बातचीत हुई। दोनों में आपसी मतभेद के चलते विवाद हो रहा था। जिसके बाद रात में खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजनों ने अंकित का शव फंदे से लटका देखा। अंकित की शादी तीन साल पहले राजेपुर क्षेत्र के कुसुमाकर गांव निवासी रूबी से हुआ था। अंकित की मां के अनुसार अंकित और उसकी पत्नी रूबी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिससे अंकित मानसिक रूप से परेशान रहता था। अंकित की पत्नी रूबी चार दिन पहले अपने मायके चली गई थी। इस दौरान भी दोनों का कई बार फोन पर झगड़ा हुआ था। अंकित अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक बहन ;अंशिकाद्ध भी है। अंकित की एक आठ महीने की बेटी सिद्धी है। जिसे लेकर पत्नी मायके चली गई है। परिवार के भरण पोषण के लिए वह मजदूरी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *