
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भाई की साली से विवाह न होने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव चपरा निवासी सरोज कुशवाह द्वारा समय करीब 2.30 बजे मोबाइल फोन से सूचना पुलिस को दी गई कि हमारे गांव में ब्रजभान कुशवाह पुत्र रामऔतार कुशवाह उम्र लगभग 22 वर्ष ने फांसी लगा ली है। उक्त सूचना पर थाना अध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, तो मौके पर उपरोक्त मृतक अपनी टेंट की दुकान मैं छत में लगे हुक में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला।

अमृतपुर थाना अध्यक्ष ने फील्ड यूनिट को सूचित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फील्ड यूनिट आने के बाद मृतक का शव छत में लगे हुक से उतरा गया। उसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रामौतार कुशवाह जयपुर में छपाई का कार्य करता है। मृतक पांच भाईयों में चौथे नंबर का था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतक की माँ रामढकेली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
