*सीओ व पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला रामकिशन पखना बिहार निवासी 30 वर्षीय राजन पुत्र सूरज सिंह ने रविवार को गांव के देवेन्द्र के आम के बाग में खड़े पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने राजन का शव लटका देख इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने पर मां शीतला देवी, पत्नी रश्मि आदि परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक का विवाह 4 मई 2022 को टिलियन नगला ताजपुर निवासी कुंवरपाल की पुत्री रश्मि के साथ हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना के संदर्भ में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगायी फांसी, मौत.
