मुकदमा दर्ज, आरोपी को पकडक़र पुलिस को सौंपा
कंपिल, समृद्धि न्यूज। मानसिक मंदित महिला के साथ युवक ने झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। स्वजनों ने आरोपित को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। पीडि़त की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया की उसकी 32 वर्षीय साली का विवाह जनपद एटा के एक गांव निवासी युवक के साथ कुछ साल पूर्व हुआ था। मानसिक मंदित होने के कारण पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह उनके साथ रह रही है। मंगलवार देर रात गांव के ही एक युवक ने साली के साथ घर के पास पड़ी झोपडी में दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंच गए। स्वजनों ने आरोपित को मौके से दबोच लिया। स्वजनों ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज कपिल कुमार कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। पीडि़त की तहरीर पर आरोपित नन्हेंलाल उर्फ सूंगा के खिलाफ मंगलवार देर रात दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। बुधवार सुबह महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मानसिक मंदित महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
