पेंटिंग का काम करके लौट रहे युवक की डीसीएम की टक्कर से मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पेंटिंग का काम करके साइकिल से वापस लौट रहे युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचा मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला फार्म निवासी अरविन्द कुमार उर्फ सहदेव उम्र 30 वर्षीय पुत्र अमर सिंह अपने रिश्तेदार ब्रजेश, दिनेश पुत्रगण ज्ञानचन्द्र निवासी मोहद्दीनपुर थाना कम्पिल तीनों लोग अलग-अलग साईकिलों से मझोला प्राथमिक विद्यालय थाना कायमगंज पुताई करने आया था। पुताई करके वापस घर लौटते समय जैसे ही तीनों लोग अलग-अलग साईकिलों से शिवरई वरियार रोड पर पहुंचते ही अज्ञात डीसीएम ने अरविन्द की साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद डीसीएम चालक डीसीएम लेकर फरार होगया। आसपास के लोगों की मदद से ब्रजेश व दिनेश ने घायल चचेरे भाई अरविन्द कुमार को प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ लेकर पहुॅचे। जहाँ डाक्टर ने सरकारी अस्पताल में ले जाने को कहा। आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में लेकर आये। जहां डाक्टर ने अरविन्द को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही उपनिरीक्षक नितिन यादव, कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल रोहित कुमार, कांस्टेबिल सिन्धु सिह ने अस्पताल पहुँचकर जाँच पड़ताल की। वही मौत की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी सुनैना सहित तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों मे सबसे बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *