कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फोन चोरी करने वाले युवक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की।

कोतवाली क्षेत्र नगर के मोहल्ला बजारिया ठाकुरदास निवासी हर्ष वर्धन जैन की हस्सू बुक डिपो के नाम से दुकान है। बीते दिनों उनकी दुकान पर पेन लेने आए ग्राहक ने दुकानदार पर रखे मोबाइल को पार कर दिया था और पेन खरीदकर चला गया। चोर की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार को जब जानकारी हुई तो उसने पुलिस से लिखित शिकायत की। जिसके आधार पर कस्बा चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी ने सिपाही सचिन के साथ दुकान पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें दिखायी दिया कि एक युवक खरीददारी के दौरान मोबाइल उठाते दिखायी दे रहा है। जिसकी शिनाख्त धर्मेन्द्र पुत्र शहवीर निवासी नगला कोठी जिराऊ के रुप में हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
