लघुशंका करने के दौरान युवक की बाइक चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा व थाना नवाबगंज निवासी विकास कुमार पुत्र दिनेश कुमार शर्मा अपने मामा के घर जहानगंज मोटरसाइकिल द्वारा गया था। वापस जब लौटा तो उसने अपनी मोटरसाइकिल सिरौली चौराहे के पास लघुशंका के लिए खड़ी कर दी। वहां पर और भी मोटरसाइकिल खड़ी हुई थीं। जब विकास लघुशंका करने लगा, तभी लघुशंका करने के बाद जब उसने घूमकर देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी छानबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। विकास काफी परेशान हुआ। उसने वहां के लोगों को बताया अभी-अभी मेरी मोटरसाइकिल कोई उठाकर लेकर गया है तथा पास में खड़ी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स यूपी क्षेत्र एएफ 7569 को वह अपने साथ थाना नवाबगंज लेकर आया और पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी। पुलिस ने अतिशीघ्र खोजकर अतिशीघ्र ही दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *