बाइक की टक्कर से युवक का टूटा पैर

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सडक़ के किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका पैर टूटा निकला। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरियलपुर निवासी आजाद उम्र 24 वर्षीय पुत्र पाल सिंह रोड के किनारे खड़ा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके सामने से टक्कर मार दी। जिससे रोड पर खड़े युवक का पैर टूट गया। आनन-फानन में परिजन नगर के सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *