नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर में रखे 120000 रुपए गायब हो गये। गृह स्वामी ने छोटे भाई की पत्नी पर रुपए ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुिलस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम दनियापुर हीरामन निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह दरवाजे पर बैठा हुआ था। घर में 1,20,000/- रुपये की नकदी कमरे में रखी हुई थी। दूसरे गेट से उसके भाई की पत्नी पूजा देवी घुसकर आई और घर में रखी रकम उठा ले गई। जब वह तैयार होकर उक्त रकम पाइपलाइन के लिए निकालकर ले जाने को हुआ, तो वहां पर पैसे न पाकर उसके होश उड़ गए। पत्नी से जानकारी के बाद उसे पता चला उसका पैसा उसकी छोटे भाई की पत्नी उठा ले गई है। पुष्पेंद्र ने थाने पहुंचकर छोटे भाई की पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
छोटे भाई की पत्नी पर 1 लाख 20 हजार की नकदी चोरी करने का आरोप
