
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना कस्बा नवाबगंज के डाकघर वाली गली निवासी स्वर्गीय मुकेश श्रीवास्तव का दूसरे नंबर का पुत्र बंटी 22 अपने दोस्त सोनू के साथ अचरा रोड पर किसी काम से गया हुआ था। वापस लौटते समय एचपी गैस गोदाम के सामने बंटी की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बंटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका दोस्त सोनू बाल-बाल बच गया। मोबाइल पर फोन आने के बाद लोगों ने मृतक की पहचान बंटी के रूप में की। मौके से सोनू गायब हो गया। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ साल पहले मृतक के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। मृतक का बड़ा भाई शिवम, सबसे छोटा भाई सुंदरम तथा मृतक बंटी बीच का बताया जाता है । माता नीलम देवी को जानकारी होने पर वह बेहोश हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आमने-सामने दो बाइक की टक्कर हुई। जिसमें बंटी रोड पर गिर गया। पीछे से आ रही डीसीएम उसके सर से निकल गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाये था।
