अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे गये। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
जानकारी केे अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबका निवासी 23 वर्षीय गौरव राजपूत पुत्र वेदराम बीती रात नवाबगंज की कहकर घर से पैदल निकला था। देर शाम लगभग 9:३० बजे पिता वेदराम को सीएचसी से सूचना आयी कि गौरव राजपूत की मौत हो गयी है। जिस पर आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। पिता वेदराम ने बताया कि रोहिला चौराहे के निकट दुर्घटना हुई है। मृतक की माँ हारवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक 6 भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *