
कंपिल, समृद्धि न्यूज। युवक ने पड़ोसी के घर के ताले तोड़कर नगदी जेवर व ग्रहस्थी का सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी सोरन जाटव परिवार के साथ गुजरात रहकर मजदूरी करता है। सोरन सात माह पूर्व घर में ताला लगाकर मजदूरी करने चला गया। सोमवार घर वापस लौटने पर देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए, बक्से में रखी नगदी, जेवर सहित ग्रहस्थी का सामान चोरी हो गया। पीडि़त ने गांव निवासी उपेंद्र जाटव के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह थाने के दारोगा यतेंद्र सिंह ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से गृहस्थी के सामान सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
