युवक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने युवक को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध बरामदगी के आधरा पर थाना कादरीगेट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कादरीगेट पुलिस ने अभियुक्त प्रखर मिश्रा उर्फ रामजी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम मलौथा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई वर्तमान पता गंगानगर कॉलोनी थाना कादरीगेट के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा कारतूस के खोखे बरामद किए। पुलिस ने थाना कादरीगेट पर बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *