तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तमंचा लहराते वीडियो
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक उदय सिंह चीता मोबाइल पर तैनात सौदान सिंह, कां0 अरविन्द के साथ मिलिट्री चौराहे पर चेकिंग अभियान चला थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जिस युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वह हाथीखाना जाने वाले मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र सुरेन्द्र बाथम निवासी हाथीखाना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *