
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिलीप कंचन, कां0 लायक सिंह के साथ अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम ऋषि उर्फ शेट्टी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद राजपूत निवासी मोहल्ला शमशेर खानी बताया। तलाशी में उसके पास से ३१५ बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
