चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को कादरीगेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लखन पुत्र नेत्रपाल निवासी नोनमगंज बताया। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *