तीस लीटर कच्ची शराब सहित युवक गिरफ्तार

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शराब भट्टी मय उपकरण व करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने शनिवार शाम गश्त के दौरान रजीपुर में सोनू के घर से महरुपुर रावी निवासी अभय गिहार को 30 लीटर शराब व बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर दरोगा ने आरोपी अभय व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को अभय का चालान कर न्यायालय में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *