
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने गुगौरा क्षेत्र में छापामारी कर एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कमालगंज पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिवम पुत्र स्व0 सत्यप्रकाश निवासी ग्राम गुगौरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
