चोरी के दो मोबाइल सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना कादरीगेट के व0उ0नि0 जगदीश वर्मा, हे0कां0 धर्मवीर सिंह, कां0 सुरेन्द्र पाल के साथ लालगेट के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अभिषेक दुबे पुत्र ओमदत्त दुबे निवासी गंगा नगर कालोनी शिव गली बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बस स्टैण्ड फर्रुखाबाद के पास से चोरी करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *