एटा में युवक की पीट-पीटकर हत्याः

जीजा के साथ कोर्ट जाने के लिए निकला था

एटा जिले में न्यायालय में तारीख करने आ रहे जीजा-साले पर हमला किया गया। पहले बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिए। इस दौरान जीजा ने तो खेतों की ओर दौड़ लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन साले को घेरकर हमलावरों ने मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार हमलावरों ने विवेक यादव की कुल्हाड़ी, डंडे से पीट-पीटकर और सिर ईंट से कूचकर उसको मौत के घाट उतार दिया।   कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड पर मारुती शो रूम के पास हमलावरों ने पीछे से कार से टक्कर मारकर पहले बाइक से गिरा दिया फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी।  हत्या की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध समेत भारी संख्या में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, विवेक यादव पर कोतवाली देहात में अप्रैल में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेक यादव सहित तीन लोग कुछ महीने पहले जिरसमी नहर में नहाने गए थे। वहां विवेक यादव ने दो लोगों की नहर मे डुबाकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें विवेक को हाईकोर्ट से ज़मानत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *