
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासी ग्रीश चन्द्र शुक्ला के मकान में वीते 3 सालो से लालाराम गुप्ता व उनका 35 वर्षीय पुत्र अन्नू गुप्ता किराये पर रह रहे थे| पिता पुत्र जो कि घर के पास मे एक खोखा खोले थे जिस पर दोनों बैठते थे | मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे लालाराम गुप्ता दुकान पर बैठे थे और उनका पुत्र अन्नू घर चला गया| उसने गोली मार ली | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | गोली की आवाज सुनकर मकान मालिक ग्रीश चन्द्र उसे देखने कमरे में गये तो देखते ही चीख निकल गयी| सामने खून से लतपथ पड़ा था | ग्रीश शुक्ला की चीख सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गये| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे फोर्स व फ़ील्ड यूनिट के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल शुरू कर दी | मृतक के पिता लालाराम नें बताया कि सुबह कोई बात नहीं हुई पता उसने खुदकुशी किस कारण की इसका उन्हें कोई अंदाजा नही है| उन्होंने बताया कि मृतक बेटे का विवाह नही हुआ था। मृतक का भाई अरविन्द उर्फ रविन्द्र सौरिख में रहता है| कोतवाल अनिल चौबे नें बताया कि जाँच पड़ताल की जा रही है| शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया है।
