बाइक से रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रह था मृतक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक से रिश्तेदार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन छोडऩे जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रिश्तेदार गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्पित गुप्ता अपने रिश्तेदार रजत को बाइक से रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद छोडऩे जा रहा था। देवरामपुर क्रासिंग के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गये। इस दौरान ट्रक का पहिया अर्पित के ऊपर से निकल गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजत का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
