ई-रिक्शा में दबकर युवक की मौत

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बेकरी का सामान उतारकर आ रहे युवक का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे युवक उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार नगर कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी दीपचंद्र श्रीवास्तव का सत्ताईस वर्षीय पुत्र सोनू कायमगंज स्थित एक बेकरी का सामान सप्लाई करने का कार्य करता था। मंगलवार दोपहर युवक बेकरी का सामान लेकर ई-रिक्शा से क्षेत्र के गांव रुदायन गया था। वापस लौटते समय गांव मानिकपुर के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे युवक ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अमरेश कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मृतक की पत्नी कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाइयों मोनू से छोटा था। मृतक के दो पुत्रियां कनक व कशिश हैं। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया सीएचसी से सूचना मिली है। युवक की मौत हो गई है। मेमो आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *