कायमगंज/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर का पिछला पहिया चढऩे से युवक की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनाके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोडक़र फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गाँव कटिया निवासी शैजान उम्र 18 वर्षीय पुत्र शाह आलम जो की एमएसएनआई इन्टर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसके मकान के निर्माण को लेकर खुदी निहास को राजमिस्त्री इसरार के साथ भरवा रहा था। उसी दौरान जौरा से ट्रैक्टर चालक ट्राली में ईंट भरकर लाया। जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को बैक किया, वैसे ही पीछे खड़े शैजान के ऊपर से ट्रैक्टर का पिछला पहिया चढ़ गया। वहाँ पर मौजूद शहवाज, इसरार उसे ट्रैक्टर के पीछे के हिस्से से बाहर निकालकर प्राइवेट चार पहिया वाहन द्वारा लहूलुहान अवस्था में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर आए। जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रृैक्टर चालक शैजान के घर ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की माँ गुड्डी देवी, भाई शहवाजॉ, सैफ, अरजान, असद, बहन सना, सबा, अरीवा, अलीसा, अल्का सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जॉच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
