कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव श्याम नगर निवासी राजन उर्फ लल्ला गिहार उम्र 26 वर्षीय पुत्र सूबेदार गिहार जो कि शाम को टेम्पो चलाता था और दिन में चप्पल बेचने का कार्य करता था। बुधवार की रात्रि वह अलीगंज मार्ग स्थित कैसर खाँ अड्डे के पास पड़े तख्त पर लेटा हुआ था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वह धू-धू कर जलने लगे। राजन केो जलता देख आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शरीर में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह गम्भीर रुप से जल चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
सूचना पर पहुंचे पुलिस ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर राजन उर्फ लल्ला को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दो शादी की थीं। पहली मॉ से 5 बच्चे हैं। दूसरी मॉ से मृतक राजन सहित दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धूकर जला युवक, मौत
