हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

छत पर टेंट लगाते समय लोहे का पाइप के छू जाने से घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। टेंट लगाते समय मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के घर गढिय़ा ढिलावल निवासी रमन कुमार टेंट लगाने का काम करता था। रमन थाना जहांनगज के गांव उगायतपुर में छत पर टेंट लगा रहा था। टेंट लगाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए परिजन उसे लेकर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जंहा डॉक्टर भानु प्रताप ने रमन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *