उन्नाव, समृद्धि न्यूज। आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर जा रहे विमलेश 35 वर्ष स्पीड ब्रेकर पर अचानक लगे झटके में नीचे गिर गया। तभी ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कछनखेड़ा निवासी विमलेश धान की ट्रॉली के ऊपर बैठकर कस्बा मियागंज की ओर जा रहे थे।जब ट्रॉली सफीपुर तिराहे के स्पीड ब्रेकर के पास पहुंची, तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज झटका लगते ही विमलेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरे।
गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जिससे मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत मे लिया गया है।
