रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोटावेटर में फंसने से युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे 108  एंबूलेंस से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर निवासी फूल सिंह का पुत्र अर्पित १८ वर्ष अपने घर से लगभग 200  मीटर दूर खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान रोटावेटर का पिन निकल गया। अर्पित जब पिन को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, तभी वह रोटावेटर में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अर्पित को जिला लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। अर्पित के पिता फूल सिंह मजदूरी करते हैं। घटना के बाद उसके पिता फूल सिंह व मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक छोटा भाई अंशू भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *