वैक्सीनेशन के बाद युवक की मौत, घर परिवार में कोहराम

डेढ़ वर्ष पूर्व सोते समय अचानक पागल कुत्ते ने किया था हमला
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। वैक्सीनेशन के बाद भी युवक को हाइड्रोफोबिया हो गया। हालत बिगडऩे पर परिजन कानपुर से आगरा लेकर जा रहा थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयाखेड़ा निवासी अवधेश कुमार सक्सेना पुत्र बृजभान सिंह उम्र लगभग ३० वर्ष के भाई स्वदेश सक्सेना ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भाई अवधेश कुमार सक्सेना को दोपहर के समय एक दुकान के बाहर चबूतरे पर सोते समय अचानक एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिससे अवधेश कुमार सक्सेना घायल हो गया था। जिस पर उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन करवाया गया था। बीते दिन भाई की अचानक हालत बिगड़ गयी। उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इंकार करते हुए कानपुर ले जाने को कहा। जब परिजन कानपुर लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। उधर मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को अफसोस जताते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के बावजूद भी हाइड्राफोबिया बीमारी का असर हो गया। वहीं चिकित्सकों के अनुसार जब भी किसी के साथ ऐसी घटना हो जाए तो लापरवाही न बरतें पागल कुत्तेे के हमले में घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्शीनेशन कराएं। चिकित्सको के अनुसार वैक्शीनेशन का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 अन्यथा की स्थित में वैैक्सीन निष्क्रिय भी हो सकती है। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *