शटरिंग लगाते समय युवक नीचे गिरा, मौत

पुलिस व परिजनों के बीच हुआ विवाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तीन मंजिल पर शटरिंग लगाते समय कारीगर अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। साथियों ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम आशीष जाटव पुत्र नरेन्द्र सिंह शटरिंग लगाने का कार्य करता था। ग्राम घाटमपुर निवासी रवीश कुमार के तीन मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक वह तीन मंजिल से नीचे आ गिरा। साथी ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान परिजनों का पुलिस से विवाद भी हो गया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *