बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर के अंतर्गत गांव दारापुर निवासी शेर सिंह पुत्र राम अवतार के बाढ़ के गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मी राजस्व निरीक्षक मानसिंह, लेखपाल श्याम बाबू, हलका इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गांव दारापुर निवासी ३० वर्षीय शेर सिंह पुत्र राम अवतार गांव के पास बाढ़ के पानी में नहाते समय गहरे पानी में उतर जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में बाहर निकाल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के कोई बच्चा नहीं है। सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक मानसिंह, लेखपाल श्याम बाबू, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई अजीत, पिता रामअवतार, मां लीलावती, पत्नी मोनी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *