अहरौरा /मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज। जरगो जलाशय में कृष्ण जन्माष्टमी पर गांव के लोग धूम धाम से कृष्ण जन्माष्टमी बनाए थे वहीं कृष्ण जी की मूर्ति जरगो जलाशय में मूर्ति विसर्जन करने के लिए आया था जिसका नाम मनीष सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी पचेगड़ा उम्र लगभग 18 वर्ष जो सायं 5 बजे अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन करने जरगो बांध पर आया था, मूर्ति विसर्जन करने के बाद जरगो जलाशय में अपने साथियों के साथ स्नान करने लगा और अधिक पानी में जाने से डूब गया वही गांव में सूचना मिलते ही मातम सा झा गया एक तरफ खुशी की माहौल बना हुआ था वही अब मौत की ख़बर मिलते ही परिवार जनो में मातम छा गया,वही सूचना मिलते ही इमिलिया चट्टी चौंकी प्रभारी अभिषेक सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को बाहर निकाला,वही शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी
