कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इनवर्टर का प्लग लगाते समय युवक को करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अमित ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर कोराहम मच गया। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई बस्ती रोड सधवाड़ा निवासी संतोष कुमार उर्फ लालू बाथम उम्र 40 वर्ष पुत्र झम्मक लाल बाथम आज सुबह-सुबह अपने घर पर वाशिंग मशीन का प्लग लगाने के लिए इनवर्टर का प्लग निकाल कर लगाने जा रहा था। उसी समय इनवर्टर के प्लग से उसे करंट लग गया।
जब तक परिजन कुछ समझ पाते संतोष कुमार अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ0 अमित कुमार ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उनके शव को लेकर घर चले गये। इधर अस्पताल से एक मीमो कोतवाली पुलिस को भेजा गया है। संतोष कुमार के पिता ने बताया की उसके एक बेटी कीर्तिका तथा बेटा उदयराज एवं युग है। वहीं उसकी पत्नी सविता रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष कुमार कायमगंज तहसील में बैनामा लेखक का कार्य करता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इनवर्टर का प्लग लगाते समय लगे करेंट से युवक की मौत
