
अमृतपुर समृद्धि न्यूज़। अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा निवासी रामू पुत्र रामपाल बीती रात अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुंडरा से शाहजहांपुर जनपद के कांठ में बारात में शामिल होने जा रहा था। तभी ग्राम सिंगहा थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के पास ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गया व उसके अन्य 3 साथी भी घायल हो गए जिन्हें बारातियों ने अपने निजी वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सक ने रामू पुत्र रामपाल निवासी नगला हुसा को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी गोमती माता रामवती का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक रामू के 3 पुत्र व एक पुत्री है।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
