शहजहांपुर में युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवती को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कम्पिल के ग्राम सिवारा खास निवासी सुशील पुत्र मलिखान कश्यप अपनी मौसी के घर धीमरपुरा गांव गया था। मृतक के पिता मलिखान कश्यप ने बताया कि दोपहर के समय सुशील धीमरपुरा गांव से कोल्ड ड्रिंक पीने ढाई घाट गया था। वापस लौटते समय ढाई घाट से धीमरपुरा मार्ग पर अचानक एक लडक़ी सामने आ गई। लडक़ी को बचाने के प्रयास में सुशील ने बाइक का नियंत्रण खो दिया और लडक़ी से टक्कर होने के बाद सडक़ पर दूर जा गिरा। इस हादसे में लडक़ी को भी चोटें आईं। गंभीर हालत में सुशील को मिर्जापुर के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी दो छोटी बहनें हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सिवारा खास ले आए। बताया गया है कि सुशील ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सुशील बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और उसकी परीक्षाएं 12 दिन बाद शुरू होने वाली थीं। वह पढ़ाई में भी ठीक बताया जा रहा था। इकलौते बेटे को खोने के गम में माता सुनीता और दोनों बहनें ईशु कुमारी व अंजलि कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *