हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव के पास रीवा मिर्ज़ापुर हाइवे पुरानी रोड पर स्थित दुर्जनीपुर गांव के पास बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी आशीष कुमार मिश्र उर्फ़ बंटी, (20) बुधवार क बाइक से ड्रमंडगंज बाजार जा रहे थे। पुरानी हाइवे पर दुर्जनीपुर गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे आशीष मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आशीष मिश्र रामपुर कला निवासी विष्णु प्रसाद मिश्र उर्फ़ बागी के इकलौते पुत्र थे। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज बस को थाने में खड़ा कराया गया है।कार्रवाई किया जा रहा है
