शराब पीकर पत्नी के साथ कर रहा था मारपीट, दीवाल से टकराकर जीमन पर गिरने से घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बजरिया राधाकृष्णन निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूत्रों की माने तो मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक अक्सर पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। मृतक शराब पीकर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करते समय युवक दीवाल से टकरा गया और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
