युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगडऩे पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार सौरभ उम्र 25 वर्ष पुत्र संतराम चार पहिया गाड़ी चलाने का काम करता था। पिता संतराम ने बताया शनिवार को वह गाड़ी चलाने नहीं गया था और छुट्टी रखी थी। वह मोटर साइकिल लेकर घर से निकल गया था। जब वह लौटकर आया, तो उसकी हालत कुछ गड़बड़ी दिखायी दी। उसको एक उल्टी हुई। जिस पर संतराम उसको लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी डियूटी पर तैनात डॉ0 अभिषेक ने उसका परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। वहीं पिता से जब पूछताछ की, तो उन्होंने कोई बात नहीं बतायी। फिलहाल घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *