उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुरकुंडी, निवासी राम जी 23 वर्ष पुत्र सूर्यभान शर्मा जो अब्बासपुर के पास स्थित आरबी होटल (ओयो) में काउंटर पर काम करता था। बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ मौजूद शोभित यादव ने राम जी की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद राम जी को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। प्रारंभिक जानकारी में पुष्टि हुई है कि युवक होटल में कार्यरत था और बीमारी के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इस घटना से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
