उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोरखपुर से आ रही ट्रेन से एक युवक गिर गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। घायल की पहचान विमलेश (32 वर्ष), पुत्र बबलू निवासी ग्राम पटियारा फतेहपुर 84, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कारणवश ट्रेन से असंतुलित होकर गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस पहुंची और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर बताते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा और कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।
