
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव द्वारा खाकी का सम्मान किया गया। युवा महोत्सव समिति सभागार में कार्यक्रम के संयोजक हर्ष दुबे ने कर्मठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह व तिरंगा भेंट किया गया। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा व विवेक चतुर्वेदी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक हर्ष दुबे, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, पप्पन मियां आदि लोग मौजूद रहे। फर्रुखाबाद की मिस मुस्कान, मिस टीन इंडिया शिवांगी चौहान ने अतिथियों को तिलक लगाकर वंदन किया। इस मौके पर कादरीगेट थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला, टीएसआई रजनेश यादव, ललिता मेहता, भवूति प्रसाद, योगेश कुमार, राजेश गौतम, दीपक सिंह, यतेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, मुनीर खां, नरसिंह, तरुण सिंह, सुरजीत, तेज सिंह, सोमित कुमार, अरविन्द, मुकेश पचौरी, अखिलेश जादौन, प्रियंका चौहान, कामिनी शर्मा, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन डा0 कविता पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सजल गुप्ता, लोकेश सिंह, अक्षय यादव, अजय राणा मौजूद रहे।
