युवा महोत्सव समिति ने समाजिक व शैक्षिक हस्तियों का किया सम्मान..

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 20वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रमुख हस्तियों को मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने सम्मानित किया।

अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। शिवष्यारी देवी राष्ट्रीय साहित्यरत्न सम्मान राधेश्याम कुशवाहा, शिवष्यारी देवी शिक्षारत्न सम्मान कुमार देवव्रत तिवारी, शिवष्यारी देवी राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान कौशल किशोर पाठक, विद्या देवी गुप्ता शिक्षा सम्मान समरेन्द्र शुक्ल, प्रो0 एन0के0एस0राठौर समाज सेवा सम्मान डॉ0 शिवानी शुक्ला, स्टार आफ फर्रुखाबाद डा0 प्रभात गुप्ता, डा0 जितेन्द्र कटियार, जवाहर सिंह गंगवार, भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, श्रीचन्द्र मिश्रा उ0प्र0 शिक्षा रत्न सम्मान डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, विशन स्वरूप अग्रवाल खेल रत्न सम्मान आरती चतुर्वेदी-शूटिंग, यूथ आफ द इयर 2024 हर्ष दुबे एवं शिवम मिश्रा, स्टार आफ इण्डियन यूथ आर्मी शिवांगी चौहान, मुस्कान, वैश्नवी दीक्षित, हर्ष दुबे, फर्रुखाबाद रत्न सम्मान सुमन राठौर, अतुल कश्यप, डा0 विमल भारद्वाज, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, नारी सशक्तीकरण सम्मान निहारिका पटेल, राष्ट्रीय कवि सम्मान श्याम चतुर्वेदी, डा0 ओम प्रकाश गुप्ता युवा वीरता सम्मान रिया चौहान, युवा साहित्यकार सम्मान स्मृति अग्निहोत्री, उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा रत्न सम्मान दीपिका राजपूत, गुण देवी तुलसीराम राष्ट्रीय किसान सम्मान प्रवेश कुमार चतुर्वेदी, आदर्श बेटी सम्मान मिस मुस्कान, आदर्श बेटा सम्मान आकाश मिश्रा, फर्रुखाबाद आदर्श नागरिक सम्मान डा0 प्रशान्त श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान ब्रज किशोर सिंह किशोर को प्रदान किये गये।
इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों आकाश मिश्रा, डा0 कृष्णकान्त अक्षर, सच्चिदानन्द मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र शर्मा, पप्पन मियां, रामजी चौहान, कपिध्वज मिश्रा, सलमान कबीर, विवेक चतुर्वेदी, सुनील सक्सेना को स्टार आफ फर्रुखाबाद युवा महोत्सव सम्मान से सम्मानित किया गया। निबन्ध प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी सायमा बानो एवं हर्ष दुबे प्रथम, ईशू बाथम द्वितीय, सारिका यादव तृतीय स्थान पर रही। जिनको प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान किये गये। अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, आयोजन सचिव सच्चिदानन्द मिश्रा ने मुख्य अतिथि कुलदीप गंगवार, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *