युवक ट्रैक्टर से गिरकर हुआ घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना व कस्बा नवाबगंज निवासी 25 वर्षीय सानू पुत्र बृजेश ट्रैक्टर से शमशाबाद ढाईघाट गंगा तट पर गया हुआ था। युवक सानू उसी ट्रैक्टर पर बैठकर वापस नवाबगंज जा रहा था, तभी शमशाबाद के पास ही ट्रैक्टर ने ब्रेकर के पास ब्रेक लगाई। जिससे ट्रैक्टर पर बैठा युवक सानू ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आने से ू गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने घायल युवक सानू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मामले पर बताया 108 एंबुलेंस से घायल युवक सानू को लाया गया है। हालत गंभीर है। भर्ती कर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *