मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पिता ने पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद के गांव फरीदपुर मंगली निवासी कलेक्टर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार 3 सितंबर को अपने भाई साइन को शमशाबाद स्टेशन से बुलाने मोटर साइकिल से गया था। अचानक पीछे से पिकअप चालक ने अरुण की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। अरुण को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन जयपुर सरकारी अस्पताल में ले गये। जहां इलाज के दौरान 27 सितंबर की शाम को अरुण की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के एक पुत्र है। घटना के बाद से पत्नी अर्चना देवी व मां द्रोपदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *